शहर-राज्य

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर आठ सितंबर को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर 8 सितंबर को उसका रोड हुसैनगंज स्थित सिद्धार्थ आर्यों एवं न्यूरो फिजियोथेरेपी सेंटर में निशुल्क फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में हड्डी, जोड़, मांसपेशियों और नसों से संबंधित समस्याओं के मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुभाष यादव (पीटी), एमपीटी न्यूरो, एनडीटी सर्टिफाइड मरीजों की जांच करेंगे। उन्हें फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में 10 वर्ष से अधिक का अनुभव है। शिविर में कमर, गर्दन, कंधे और घुटने के दर्द, स्लिप डिस्क, आर्थराइटिस, फ्रैक्चर व ऑपरेशन के बाद की समस्या, स्पोर्ट्स इंजरी सहित अन्य हड्डी-जोड़ संबंधी समस्याओं का परामर्श दिया जाएगा। न्यूरो रिहैब के तहत स्ट्रोक, पैरालिसिस, चेहरे का लकवा, सायटिका, पार्किंसन और अन्य नस संबंधी समस्याओं के मरीजों को भी परामर्श मिलेगा। बच्चों में विकास में देरी, सेरेब्रल पाल्सी, डाउन सिंड्रोम, पोलियो और चलने-खड़े होने में परेशानी जैसी समस्याओं के लिए भी फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध है। केंद्र पर लेजर थेरेपी समेत विभिन्न फिजियोथेरेपी मशीनों की सुविधा उपलब्ध है। घर पर फिजियोथेरेपी कराने की सुविधा भी दी जाती है। शिविर और परामर्श के लिए 9565030030 और 9839137216 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button