विश्व कुराश चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर प्रीति पटेल का भव्य स्वागत

(संतोष कुमार सिंह )
वाराणसी :- रोहनिया विधानसभा के मथुरापुर भरथरा गांव निवासिनी प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रीति पटेल ने विश्व कुराश चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया | कजाकिस्तान में 4 नवंबर से 9 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर बुधवार को भारत लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया | भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में कोरौता चौराहे पर प्रीति पटेल का पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया | इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि काशी की बेटी प्रीति पटेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत दर्ज कर गांव,समाज और पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है | उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं और प्रीति की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है भाजपा परिवार उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करता है |
इस दौरान जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम,भाजपा नेता उमाशंकर पटेल,कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल,जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, शोशल मीडिया जिला संयोजक ओमप्रकाश पटेल,कोच अजित पटेल, अजय पटेल,अमित सिंह ‘पीयूष’,किशन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे ||


