
मथुरा। विकास खंड बलदेव के सभागार में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें विकास खंड बलदेव के 101 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी,ब्लॉक प्रमुख बलदेव प्रतीक भरंगर,खंड शिक्षा अधिकारी गिर्राज सिंह,शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुकुलकांत उपाध्याय ने शिक्षक शिक्षिकाओं के पास जाकर दुपट्टा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। वहीं 101 शिक्षक, शिक्षिकाओं, अनुदेशक, शिक्षामित्रों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर ने कहा कि कहा कि शिक्षकों का सम्मान ज्ञान और संस्कार की परंपरा का सम्मान है।
खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने कहा कि मनुष्य को जीवन में अनुशासन, नैतिकता और सही राह शिक्षक ही दिखाता है।
जिला महामंत्री भाजपा सत्यपाल चौधरी ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला हैं।
उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुकुल कांत उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
सभी आगंतुक अतिथियों का ब्लाक अध्यक्ष योगेश चौधरी व उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शर्मा, मंत्री मनोज चौधरी, संयुक्त मंत्री अनुपम शर्मा, अविनाश शुक्ला, अनीता चौधरी, एआरपी गीता रावत, खुशबू श्रीवास्तव सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश अग्रवाल व गौरी शंकर ने किया।



