शहर-राज्य

रिज़वान मुनीर के ज्ञापन का दिखा असर, दुधारा थाना पर उपलब्ध हुआ फायर ब्रिगेड

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने गेहूं की फसलों को बचाने के लिए दुधारा थाना मुख्यालय पर शुक्रवार को फायर ब्रिगेड का वाहन उपलब्ध करा दिया। जिससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
दुधारा थाना क्षेत्र के किसानों की हर साल मेहनत पर पानी फिर जाता था गेंहू की फसल आग की चपेट में आ जाती थी जनपद मुख्यालय से जब तक फायर ब्रिगेड पहुँचती थी तब तक जन धन की हानि हो जाती थी। युवा सेवा समिति के संयोजक और यूथ आईकॉन रिज़वान मुनीर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दिनांक 18 मार्च को जिलाधिकारी आलोक कुमार को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर दुधारा थाना मुख्यालय पर एक फायर ब्रिगेड वाहन की व्यवस्था कराये जाने की मांग की थी जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को दुधारा थाना मुख्यालय पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था प्रशासन द्वारा करा दी गई है।
यूथ आईकॉन रिज़वान मुनीर ने प्रशासन का आभार जताया है।
दुधारा थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा फायर ब्रिगेड वाहन की व्यवस्था हो गई है। आगजनी की सूचना तुरंत 9454404312 पर दें ताकि समय से गाड़ी पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button