राज्य मंत्री, वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश, श्री के.पी. मलिक जी ने की जनपद के समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक

हरेंद्र शर्मा
हापुड़ जनपद में राज्य मंत्री, वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश, श्री के.पी. मलिक जी के हापुड़ जनपद में आगमन पर प्रभागीय वनाधिकारी गौतम सिंह के द्वारा छिजारसी स्थित पुराने टोल पर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात मंत्री के द्वारा जनपद स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। अवगत कराया गया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन राज्य स्तर पर बड़े जोर-शोर से किया जाएगा, जिसके अंतर्गत इस वर्ष पूरे प्रदेश में 05 करोड़ वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मंत्री के द्वारा हापुड़ जिले को आवंटित 1,95,000 वृक्षारोपण के लक्ष्य को जिले के समस्त अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित किए जाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, मंत्री के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर में महोगनी पौध का रोपण कार्यक्रम भी किया गया ।



