शहर-राज्य
राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन तत्काल बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

देहरादून। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर स्थित उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन कर राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन तत्काल बहाल करने की मांग उठाई।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाकर विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास लोकतंत्र पर सीधा हमला है।
धरने में युवा कांग्रेस नेता विनीत प्रसाद भट्ट (बंटू), रॉबिन त्यागी, पार्षद रोबिन त्यागी, सरिता बिष्ट, गुलशेर मियां, विजय गुप्ता, तुषार पाल, रिपु दमन, सुमित देवरानी, शुभम चौहान, अभिनय बिष्ट, स्वर्णिम कंडारी, आदित्य रौथान, मिथलेश उपाध्याय, सिद्धार्थ अग्रवाल, अतुल सक्सेना, अभिषेक पासी, नितिन नेगी, मयंक रावत, सौरभ सेमवाल, यश नेगी, रक्षित नेगी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



