ग़ाज़ियाबाद

योगी की पदयात्रा में रालोद ने निभाया गठबंधन धर्म, राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झंडों के साथ दर्ज कराई उपस्थिति 

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को गाजियाबाद आगमन पर राजनगर एक्सटेंशन में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में राष्ट्रीय लोकदल ने भी गठबंधन धर्म निभाते हुए अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। रालोद के नेता और कार्यकर्ता पार्टी के झंडों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। पदयात्रा से लेकर मुख्यमंत्री के मंच तक रालोद नेताओं की मौजूदगी ने भाजपा और रालोद गठबंधन की साझेदारी को प्रदर्शित किया। राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की दिशा में काम हो रहा है। प्रदेश में भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन है और गठबंधन की जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी पूरी सक्रियता से कार्यक्रम में शामिल हुई। मुख्यमंत्री की पदयात्रा के दौरान रविंद्र चौहान, ओडी त्यागी, जयदीप चौधरी, अभिषेक त्यागी और तुषार कौशिक सहित अन्य नेताओं ने अपनी भागीदारी निभाई। मुख्यमंत्री के मंच पर राष्ट्रीय लोकदल की ओर से राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अर्बन कमेटी के मेरठ मंडल प्रभारी इंद्रजीत सिंह टीटू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल चौधरी मौजूद रहे। इनके अलावा महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी और जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। रालोद नेताओं की पदयात्रा और मंच पर मौजूदगी को गठबंधन की राजनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपने झंडों के साथ पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की और मुख्यमंत्री के गाजियाबाद आगमन पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button