शहर-राज्य
मेरठ में फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का संदेश देने के लिए 3 मई सुबह 6 बजे साइकिल रैली का आयोजन होगा।

Sanjeevni Mahila Sanstha, Meerut द्वारा आयोजित इस रैली की शुरुआत कनोहरलाल गर्ल्स स्कूल, साकेत से होगी, जिसमें छात्रों के लिए खास रजिस्ट्रेशन और आकर्षक लकी ड्रा इनाम भी रखे गए हैं।‘सबके लिये, सबके साथ’ थीम पर होने वाली यह रैली शहरवासियों को फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी।



