मेरठ के 14 छात्रों ने JEE Advanced 2026 में लहराया परचम, आकाश इंस्टीट्यूट का शानदार प्रदर्शन

मेरठ संवाददाता
मेरठ, 1 जून 2026। देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 में मेरठ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), मेरठ के कुल 14 छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।
संस्थान के अनुसार, हर्षित गोयल ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 393 प्राप्त कर मेरठ में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा अपूर्वा गुप्ता (AIR 1471), आदित्य परमार (AIR 3491), श्रेयस वर्मा (AIR 3651) और अभिनीत सिंह (AIR 4329) सहित कई छात्रों ने उत्कृष्ट रैंक हासिल की।
संस्थान ने बताया कि छात्रों की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुभवी फैकल्टी का मार्गदर्शन और मजबूत शैक्षणिक वातावरण रहा। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों, अभिभावकों और आकाश के अकादमिक सपोर्ट सिस्टम को दिया।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता रहेगा।
गौरतलब है कि JEE Advanced भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। सफल छात्रों की इस उपलब्धि से मेरठ का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।



