शहर-राज्य

मुरादाबाद में राष्ट्रहित इंडियन पार्टी (सेक्युलर) ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

मुरादाबाद। राष्ट्रहित इंडियन पार्टी (सेक्युलर) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने ज़िला अध्यक्ष अशोक कुमार गिहार के नेतृत्व जिला कलेक्ट्रेट पर ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी समेत विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज़िलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

पार्टी ने गिहार समाज को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने, मुरादाबाद के हैलेट रोड स्थित एक पुराने धार्मिक स्थल की भूमि के संबंध में जांच कराने, जोगी, बंजारा और लोहार जातियों को अनुसूचित जाति/जनजाति का दर्जा देने जैसी मांगें उठाई हैं।

प्रदेश सचिव शिवकुमार गिहार ने बताया पार्टी ने उत्तर प्रदेश के सभी तहसीलों में बेड़ा और सपेरा जाति के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग भी की। इसके अलावा ज्ञापन में जातिसूचक एवं अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल पर रोक लगाने, सर्वोच्च न्यायालय के उपवर्गीकरण संबंधी आदेश को लागू करने तथा भूमि कब्जे से जुड़े मामलों के लिए नया कानून बनाने की मांग की गई है।
500 और 200 रुपये के नोटों पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र लगाने, गोंडा के विनोद कुमार निषाद हत्याकांड में आरोपियों को फांसी की सजा देने और यूजीसी के रेगुलेशन एक्ट को तत्काल लागू करने की मांग भी शामिल है।

पार्टी ने उत्तर प्रदेश में चौकीदारों और संविदा सफाई कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी तथा जाति-पाति के भेदभाव को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार से कानून लाने की मांग की।

शिवकुमार और अशोक कुमार गिहार ने बताया कि इन मांगों को लेकर 17 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button