शहर-राज्य

मुरादाबाद जिम यूनियन का हुआ विस्तार, मोहम्मद तसलीम बने नए अध्यक्ष

मुरादाबाद शहर के पंचायत भवन में मुरादाबाद जिम यूनियन के संगठन विस्तार को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजीव पाल ने किया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न जिम संचालकों, बॉडीबिल्डरों और फिटनेस से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए 100 से अधिक पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी पदाधिकारी नवनियुक्त अध्यक्ष मोहम्मद तसलीम के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह रहे। उन्होंने मोहम्मद तसलीम को जिम यूनियन का नया अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि एक ही छत के नीचे मुरादाबाद शहर के तमाम जिम संचालक और फिटनेस से जुड़े लोग एकत्र हुए हैं और सभी ने मोहम्मद तसलीम पर विश्वास जताते हुए उन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि यह संगठन के लिए अच्छी पहल है और इससे फिटनेस क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच मिलेगा। ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। नियमित व्यायाम और जिम के माध्यम से लोग अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने युवाओं से फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि मुरादाबाद के खिलाड़ी और बॉडीबिल्डर आगे चलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष मोहम्मद तसलीम ने सभी जिम संचालकों और उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वह पूरी निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि मुरादाबाद जिम यूनियन को और बेहतर एवं मजबूत बनाया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए काम करेगा।

कार्यक्रम में वसीम खान, आसिफ, तहजीब, जुनैद, मोनू उर्फ इमरान, समीर सहित बड़ी संख्या में बॉडीबिल्डर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button