मारपीट से आहत युवक ने खाया ज़हरीला पदार्थ, शिकायत पर चार पर मुकदमा

हरेन्द्र शर्मा
हापुड़ जनपद के कपूरपुर क्षेत्र के गांव कपूरपुर के रहने वाले एक युवक ने मारपीट और अभद्रता से आहत होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बलवीर सिंह ने बताया कि 24 जून की शाम उनका बेटा उत्तम कार से वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान समाना रोड के पास लाल भट्टे के पास उसकी कार की दूसरी कार से भिड़ंत हो गई। आरोप है कि इसके बाद सदाकत अली, उनकी पत्नी सायरा, पुत्री अंजुम और एक अन्य युवक न्यूनतम के साथ मारपीट कर अभद्रता की। मारपीट में उत्तम के निजी अंग भी चोटिल हो गए। इसके बाद उत्तम मानसिक तनाव में था और घटना के बाद से आहत था जिसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।



