शहर-राज्य

मण्डलायुक्त, बस्ती की अध्यक्षता में पेंशन अदालत का आयोजन दिनांक 30 मार्च 2026 को

संतकबीरनगर। वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवनलाल ने बताया है कि बस्ती मण्डल बस्ती के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं एवं उनके कार्यालयाध्यक्ष के यहाँ उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए मण्डलायुक्त, बस्ती की अध्यक्षता में मण्डलायुक्त कार्यालय सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 की पेंशन अदालत का आयोजन दिनांक 30-03-2026 को अपरान्ह 04 बजे निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि बस्ती मण्डल के समस्त राजकीय कार्यालयों के सेवानिवृत्त समूह ख तक के राजपत्रित अधिकारियों तथा अन्य शासकीय सेवकों तथा मूल शासकीय सेवको के परिवारी जिन्हें अपने सेवानिवृत्तिक देयकों से संबन्धित समस्या हो वे अपना प्रत्यावेदन निर्धारित प्रारूप पर अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन बस्ती मण्डल, बस्ती कार्यालय से अथवा मण्डल के किसी भी कोषागार से प्राप्त कर दिनांक 28-03-2026 तक संयोजक पैशन अदालत/अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन, बस्ती मण्डल, बस्ती स्थान शास्त्री चौक, बस्ती के कार्यालय में जमा कर दें तथा प्रत्यावेदन की एक प्रति अपने स्तर से भी संबन्धित कार्यालयाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष को प्रेषित कर दें, जिससे उन प्रत्यावेदनों के सापेक्ष संबन्धित कार्यालयाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष से अनुपालन आख्या प्राप्त कर पेंशन अदालत में प्रस्तुत लंबित प्रकरणो/शिकायतों का निस्तारण कराया जा सके। इस अदालत में केवल राजकीय सेवको के पेंशन/पारिवारिक पेंशन, उपदान, राशिकरण एवं अन्य सेवानिवृतिक देयकों से संबन्धित समस्याओं का नियमो की सीमा में रहते हुये निस्तारण किया जाएगा। राज्य कर्मचारियों के अतिरिक्त जैसे नगर निगम, जिला परिषद जल निगम आदि से सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लंबित प्रकरणो पर इस पेंशन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा। दिनांक 01-12-2011 से पूर्व सेवानिवृत्त शासकीय सेवको के लंबित प्रकरणों पर इस कार्यालय में विचार नहीं किया जा सकेगा क्योंकि वे मंडलायुक्त गोरखपुर के कार्यक्षेत्र के अधीन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button