मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए गाँव में कराया गया फॉगिंग व एन्टी लार्वा का छिड़काव

असदुल्लाह सिद्दीकी
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।जनपद सिद्धार्थनगर के ब्लाक शोहरतगढ़़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत खरगवार में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को नियन्त्रित करने हेतु सचिव कुंवर कन्नौजिया द्वारा व्यापक स्तर पर फॉगिंग एवं एन्टीलार्वा छिड़काव अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत खरगवार के प्रत्येक टोले को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मच्छर प्रकोप नियन्त्रण अभियान के तहत ब्लाक शोहरतगढ़़ के ग्राम पंचायतों में फॉगिंग का कार्य किया जा रहा है, जबकि ग्राम पंचायत खरगवार में कार्य प्रगति पर है। शुक्रवार से विकास खण्ड शोहरतगढ़ में भी फॉगिंग कार्य प्रारम्भ हो रहा है। विकास खण्ड शोहरतगढ़़ खरगवार गाँव और उसमें समाहित टोलों में साथ ही साथ एन्टीलार्वा छिड़काव कार्य भी चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। सचिव कुंवर कन्नौजिया ने बताया कि शोहरतगढ़़ ब्लॉक के खरगवार में टीमों द्वारा यह अभियान जारी है जो कुछ दिनों में समाप्त हो जायेगा। बताया कि यह छिड़काव विशेष रूप से जल जमाव, नालियों एवं दूषित जल वाले स्थानों पर कराया जा रहा है। फॉगिंग कार्य प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के सफल संचालन में उनके लिखित सूचना पर अधिकारियों के निर्देश पर सम्बन्धित विकास खण्ड के ग्राम पंचायतों में तैनात अधिकांश कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। ज्ञातव्य हो कि मच्छर प्रकोप नियन्त्रण अभियान हेतु आवश्यक संसाधन जैसे फॉगिंग मशीन, केमिकल एवं तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कार्य में सिर्फ ग्राम पंचायत के कर्मियों की भौतिक मदद ली जा रही है। फागिंग कार्य की सतत निगरानी भी सचिव कुंवर कन्नौजिया द्वारा स्वंय उपस्थित होकर की जा रही है। जिन गांवों में फागिंग हो रही है वहां के निवासी इस कार्य हेतु प्रशंसा कर रहे हैं। इस दौरान ग्राम पंचायत खरगवार के सचिव कुंवर कनौजिया, ग्राम प्रधान पाटेश्वरी प्रसाद, सफाई कर्मचारी, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।



