शहर-राज्य

बीएलओ क्षेत्र में भ्रमण करके अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म नंबर 6 भरें-उपजिलाधिकारी

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )।  उपजिलाधकारी ्श्रीमती कोमल पवार ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर सम्बंधित सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में भ्रमण करके अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म नंबर 6 भरें। जिससे एपिक रेशों और जेंडर रेशों में सुधार हो सके।

  मोदीनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ उप जिलाधिकारी श्रीमती कोमल पंवार की अध्यक्षता में 7 सितंबर से 16 सितंबर तक बीएलओ के साथ बैठक/ प्रशिक्षण प्रस्तावित था। जिसमे बुधवार 16- सितंबर को सम्बंधित  बीएलओ को निर्देशित किया गया कि बीएलओ क्षेत्र में भ्रमण करके अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म नंबर 6 भरें। जिससे एपिक रेशों और जेंडर रेशों में सुधार हो सके। फॉर्म 6 भरने के लिए मतदाता 12 तरह के दस्तावेज में से कोई भी एक दस्तावेज बीएलओ को उपलब्ध करा सकता है l दस्तावेजों में1- केंद्र/ राज्य सरकार के कर्मचारी या पेंशन भोगी का पहचान पत्र,2- 1 जुलाई 1987 से पहले जारी स्थानीय निकाय या बैंक या डाकखाना या एलआईसी द्वारा पासबुक,3- जन्म प्रमाण पत्र,4- मैट्रिक्स या हाई स्कूल या अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र,5- पासपोर्ट, 6- जाति प्रमाण पत्र, 7- स्थाई निवास प्रमाण पत्र,8- वन अधिकार प्रमाण पत्र 9- परिवार रजिस्टर नकल, 10- एनसीआर संबंधित दस्तावेज (जहां एनसीआर हो गई है), 11- सरकार द्वारा जारी मकान क्या जमीन का आवंटन प्रमाण पत्र,12- आधार कार्ड केवल पहचान के रूप में मान्य होगा,

बीएलओ  अरुण कुमार त्यागी द्वारा परिवार रजिस्टर नक़ल के बारे मे सुझाव प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button