शहर-राज्य

बिना विभागीय चिन्हीकरण और संख्या निर्धारण के हो रही अवैध और अंधाधुंध कटान को लेकर सपा जिला उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

संतकबीरनगर। प्रस्तावित फोर लेन बस्ती- मेहदावल- करमैनी- तमकुहीराज मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ मौजूद हरे पेड़ो की ठेकेदारों द्वारा बिना विभागीय चिन्हीकरण की जा रही कटान के विरोध में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व सपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने मुख्यमंत्री को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर शिकायत की है।
उन्होंने दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि बस्ती- मेहदावल- करमैनी- तमकुहीराज मार्ग घोषित है जिसका फोर लेन निर्माण प्रस्तावित है इसी क्रम में बस्ती जनपद से जनपद संतकबीरनगर के बीच सड़क के दोनों किनारों पर हरे वृक्ष मौजूद हैं जिनमें निजी तौर पर सड़क किनारे निवास कर रहे लोगों द्वारा भी वृक्ष लगाए और संरक्षित किये गये हैं और वन विभाग द्वारा भी बहुत से पेड़ लगाए गये हैं। दोनों तरह के पेड़ो की नीलामी वृक्षों की संख्या और मार्किंग के अनुसार वन विभाग द्वारा की गई होगी। इस क्रम में ठेकेदारों द्वारा सड़क की माप से बाहर मौजूद हरे वृक्षों की कटान की जा रही है विभाग द्वारा यह सुनिश्चित नहीं किया गया है कि किन पेड़ो की कटान होनी है। किसकी नहीं कौन सा वृक्ष सड़क निर्माण परिधि में है और कौन बाहर।
आगे कहा गया है कि यह खुलेआम वन संरक्षण अधिनियम का विभागीय मिलीभगत से उल्लंघन है। हरे वृक्षों में आम, शीशम, अशोक, अर्जुन, पीपल, बरगद, नीम आदि के पुराने और नये वृक्ष शामिल हैं।
उन्होंने बिना विभागीय चिन्हीकरण और संख्या निर्धारण के हो रही अवैध और अंधाधुंध कटान को रोके जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button