शहर-राज्य

बारिश ने छीना गरीब परिवार का आशियाना, पक्का मकान भरभराकर गिरा

ग्राम खाता में शुभम कुमार का मकान ध्वस्त, पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

वेलकम इंडिया पीलीभीत
पूरनपुर/पीलीभीत।लगातार हो रही बारिश ग्रामीण इलाकों में लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। ग्राम खाता में बारिश के चलते शुभम कुमार पुत्र लालता प्रसाद का पूरा पक्का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारों और छत में नमी बढ़ गई थी। बारिश के बीच अचानक मकान का ढांचा कमजोर होकर गिर गया। देखते ही देखते परिवार की वर्षों की मेहनत से बनाया गया आशियाना मलबे में तब्दील हो गया। मकान में रखा घरेलू सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त होने की आशंका है।मकान गिरने के बाद शुभम कुमार का पूरा परिवार बेघर हो गया है। परिवार के सामने अब बारिश के मौसम में सिर छिपाने के लिए सुरक्षित स्थान की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल मदद की गुहार लगाई है।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में कई कच्चे और जर्जर मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में प्रशासन को गांवों में क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।पीड़ित परिवार ने मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मकान के नुकसान का आकलन करे और शासन की ओर से मिलने वाली आपदा राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही परिवार के रहने के लिए तत्काल अस्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।मकान गिरने की घटना के बाद से परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button