शहर-राज्य

बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित विद्यालय परिवार

बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

मथुरा/सोंख। बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर, अक्खा सौंख में देश की स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद एनसीसी एवं हाउस के विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता पाठ, भाषण, नृत्य-नाटिका एवं भारत के गौरवशाली इतिहास पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जूनियर कक्षाओं के नन्हे बच्चों की तिरंगा वेशभूषा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पूरा विद्यालय परिसर तिरंगे झंडों और रंग-बिरंगी सजावट से देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक गौरव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया। प्राचार्य रामबाबू ने विद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं अनुशासन संबंधी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। शिक्षा निदेशक एसवी सिंह ने शिक्षकों एवं अभिभावकों से मिलकर बच्चों को संस्कारवान एवं राष्ट्रभक्त नागरिक बनाने का आह्वान किया।
समारोह में प्रबंधक प्रहलाद सिंह, वीरपाल सिंह, जीएस सतानन्द शर्मा, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह, कॉर्डिनेटर विपिन सिंह, एनसीसी प्रभारी गोविंद सिंह, ओमप्रकाश, रोहताश, रामवीर, बनवारी लाल, योगेश, रामानंद सहित अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button