शहर-राज्य

बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत,महिला घायल,

कांधला। संवाददाता मोहसीन रहमानी 

कस्बे के बाईपास मार्ग पर नेशनल इंटर कॉलेज के समीप रविवार को बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल महिला को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।कैराना निवासी शहजाद अपनी भाभी फरजाना के साथ बाइक से कस्बे मे स्थित रिश्तेदारी में आया था। लौटते समय जब बाइक सवार नेशनल इंटर कॉलेज के पास बाईपास मार्ग पर पहुंचा , तभी सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।हादसे में बाइक सवार महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button