शहर-राज्य

फर्जी पत्रकारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के संबंध में डीएम-एसएसपी को ज्ञापन सौंपते बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट 

फर्जी पत्रकारों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग, डीएम-एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी सी.पी. सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को ज्ञापन सौंपकर फर्जी पत्रकारों एवं अवैध रूप से “प्रेस” लिखे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि फर्जी पत्रकारों की सघन जांच कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जिला सूचना विभाग, पुलिस और गुप्तचर विभाग के माध्यम से जांच कराई जाएगी तथा पत्रकारिता की आड़ में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि जुलाई के अंतिम सप्ताह से पूरे ब्रज क्षेत्र में अभियान शुरू किया जाएगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है, लेकिन इसका दुरूपयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान वास्तविक पत्रकारों के खिलाफ नहीं, बल्कि पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग, चौथ वसूली और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त फर्जी पत्रकारों के विरुद्ध होगा।

उन्होंने ब्रज क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया से जुड़े सभी जिम्मेदार पत्रकारों से अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पत्रकारिता की गरिमा और समाज के विश्वास को बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button