ग़ाज़ियाबाद

प्रताप विहार योजना में पीएम आवास के 477 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का निष्पक्ष आवंटन- अब अपना भी होगा आशियाना

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बुधवार को खुशियों का दिन साबित हुआ। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने प्रताप विहार योजना संख्या 923-41 डी के अंतर्गत 477 ईडब्ल्यूएस भवनों के आवंटन के लिए हिन्दी भवन, लोहिया नगर में पारदर्शी लॉटरी ड्रॉ का सफल आयोजन किया। इसके साथ ही 47 प्रतीक्षा सूची (वेटिंग) आवासों के लिए भी लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में चयनित होने वाले परिवारों के चेहरों पर वर्षों से संजोए अपने आशियाने के सपने के पूरे होने की खुशी साफ दिखाई दी। बुधवार सुबह 11 बजे शुरू हुई लॉटरी प्रक्रिया अपर जिलाधिकारी (नगर), अपर सचिव, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, वित्त नियंत्रक, विशेष कार्याधिकारी तथा परियोजना अधिकारी, डूडा की मौजूदगी में संपन्न कराई गई। पूरी प्रक्रिया बड़ी संख्या में उपस्थित आवेदकों एवं उनके परिजनों के सामने निर्धारित नियमों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराई गई, जिससे प्रत्येक पात्र आवेदक को समान अवसर मिल सके। जीडीए अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित, जवाबदेह और तकनीकी रूप से निष्पक्ष बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया। लॉटरी के दौरान हिन्दी भवन का सभागार उम्मीदों और उत्साह से भरा नजर आया। जैसे-जैसे चयनित लाभार्थियों के नामों की घोषणा होती गई, वैसे-वैसे सभागार तालियों और खुशी के नारों से गूंज उठा। जिन परिवारों के नाम आवंटन सूची में आए, उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। कई लाभार्थियों ने इसे अपने जीवन का सबसे यादगार पल बताते हुए कहा कि वर्षों से अपने घर का सपना आज साकार हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है।
चयनित लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सराहना करते हुए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और जरूरतमंद परिवारों को सीधे लाभ मिल रहा है। लाभार्थियों ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरी आवंटन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई, जिससे लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के पात्र परिवारों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और किफायती आवास उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है। प्राधिकरण भविष्य में भी भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button