शहर-राज्य

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

त्रिलोकपुर/सिद्धार्थनगर। थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने बुधवार को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय के निर्देशन में उपनिरीक्षक शिव नारायण सिंह ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए कठौतिया पांडेय निवासी कृष्णा उर्फ किशन यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध नाबालिग से दुष्कर्म, संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत थाना त्रिलोकपुर में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल धनंजय दूबे और महिला कांस्टेबल इंद्रा तिवारी भी शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button