शहर-राज्य

प्रतापगढ़ मे फर्जीवाडे का खुलासा दो अलग अलग पते पर दो फर्जी पासपोरट बनवाने वाले गिरफ्तार

विजय द्विवेदी | वेलकम इन्डिया

प्रतापगढ़। जनपद के कुंडा कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो अलग-अलग पतों पर पासपोर्ट बनवाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलशाद अहमद (37) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाम और पता बदलकर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मुंबई और कुंडा के अलग-अलग पतों का इस्तेमाल कर दो पासपोर्ट बनवाए थे। दोनों पासपोर्ट में जन्मतिथि समान थी, जबकि नाम और पते में बदलाव किया गया था। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से पुलिस को इस संबंध में पत्र प्राप्त हुआ।

पत्र मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने धमैयापुर मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी दिलशाद अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

आरोपी की गिरफ्तारी थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित सिंह और कांस्टेबल शिवम सिंह शामिल रहे।

दो अलग-अलग पतों पर पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है। अब इस मामले में जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में किन तथ्यों का इस्तेमाल किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button