पुलिस अधीक्षक से मिले सनातन विश्व ब्राह्मण संघ भारत के अध्यक्ष पंडित रविकांत शर्मा

वेलकम इंडिया राजेंद्र सिंह वरिष्ठ
हापुड़। सनातन विश्व ब्राह्मण संघ भारत के अध्यक्ष पंडित रविकांत शर्मा की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह से पुष्पगुच्छ भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान अध्यक्ष पंडित रविकांत शर्मा ने उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज पर बढ़ते अत्याचार एवं उत्पीड़न के मुद्दे को लेकर पुलिस अधीक्षक से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लखनऊ, गोरखपुर, औरैया, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में ब्राह्मण समाज से जुड़े मामलों को लेकर चिंता बढ़ रही है।यूपी कार्यकारी अध्यक्ष माया प्रकाश शर्मा ने कहा कि विश्व ब्राह्मण संघ भारत ब्राह्मण समाज पर बढ़ते अत्याचार एवं उत्पीड़न की कड़े शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित होना आवश्यक है।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में पंडित गोपाल शर्मा उपाध्यक्ष यूपी, प्रशांत शर्मा एडवोकेट प्रदेश कानूनी सलाहकार, पंडित दिनेश शर्मा प्रदेश महासचिव, स्वतंत्र शर्मा, आशीष शर्मा जिला अध्यक्ष हापुड़, नितिन कुमार, सुनील शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


