शहर-राज्य
पंच दिवसीय नवीन वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं स्वर्ण जयंती समारोह

उज्जवल रस्तोगी मेरठ
परम स्नेही धर्म प्रेमी बंधुओ कमला नगर जैन मंदिर जी के 50 वर्ष पूर्ण होने एवं मंदिर जी का जीणॊऺ॔धार कार्य संपन्न होने पर परम पूज्य संस्कार प्रणेता जैनाचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज के पावन सानिध्य में पंच दिवसीय नवीन वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं स्वर्ण जयंती समारोह पंडित श्री संदीप जैन “सजल” जी के कुशल निर्देशन में दिनांक 15 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक संपन्न होने जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन प्रातः काल विधान व संध्या समय सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे। संपूर्ण धर्मावलंबियों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है।
आयोजक
साधु सेवा समिति कमला नगर,मेरठ



