शहर-राज्य

निकाह का न्योता ना देने पर विवाद में पथराव एवं फायरिंगदो पक्षों में जमकर चले लात घुसेबसपा नेता के भाई की हार्ट अटैक से मौतउज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में बसपा नेता के भाइयों के बीच हुए विवाद में बड़े भाई की मौत हो गई यह घटना बेटे के निकाह में न्यौता न देने को लेकर हुए झगड़े के दौरान हुआ विवाद के दौरान पथराव और फायरिंग भी हुई जिसके बाद बड़े भाई को दिल का दौरा पड़ा पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई पुलिस ने मौके पर पहुंच को चार लोगों को हिरासत में लिया है जाकिर कॉलोनी के गली नंबर दो निवासी बसपा नेता हसमत मलिक के सौतेले भाई इलियास के बेटे समीर का निकाह शनिवार को हापुड़ में संपन्न हुआ था आरोप है कि इलियास ने अपने छोटे भाई साजिद को इस शादी में आमंत्रित नहीं किया था इस बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच पहले से ही तनाव चल रहा था रविवार देर रात इस मुद्दे पर इलियास और साजिद के बीच कहा सुनी हो गई यह कहा सुनी जल्दी ही हिंसक झड़प में बदल गई जिसमें दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए झड़प के दौरान जमकर पथराव हुआ और फायरिंग भी की गई झड़प के दौरान घर के बड़े भाई इश्तियाक ने गोलीबारी और पत्थर बाजी की आवाज सुनी उन्हें अचानक घबराहट हुई और दिल का दौरा पड़ गया परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने इश्तियाक को मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ जारी है थाना पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button