नशे के सौदागर को अन्तु पुलिस ने गाजा और बाइक के साथ किया गिरफ्तार

विजय द्विवेदी
प्रतापगढ़ ।
जिले के पुलिस कमांडर दीपक भूकर की पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी क्रम मे आज पिर एक बार सफलता हासिल केते हुए जिले की अन्तू थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है।
प्रतापगढ एसपी दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, सीओ सिटी आईपीएस प्रशांत राज हुड्डा के निर्देशन में अंतू पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने 1 किलो 194 ग्राम अवैध गांजा एवं एक मोटरसाइकिल के साथ एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार करबे मे सफलता पायी।
थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह सिरोही के निर्देश पर गड़वारा पुलिस चौकी प्रभारी सचिन यादव अपने पुलिस टीम के साथ शुकुलपुर लोड पर वाहन चेकिग कर रहे थे । इसी समय पुलिस को मुखबिर विशेष द्वारा सूचना प्राप्त हुई की त्रिलोकीनाथ तिवारी अवैध नशे का सामान लेकर चेकिंग पॉइंट के पास से गुजरने वाले हैं।
जैसे ही अभियुक्त पहुंचा पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो गांजा तस्कर ने पुलिस को देखकर अपनी बाइक की रफ्तार को बढ़ा दिया। जिसका पुलिस ने
तेज रफ्तार से पीछा करते हुए ओवरटेक करके धर दबोचा तलाशी लिया ।जिसजेवपास से तलाशी मे अवैध गाजा बरामद हुआ। जिसे जब्त कर पुलिस ने नशे के सौदागर को सलाखों के पीछे भेज दिया है तथा उसकी बाइक भी जब्त कर ली है।



