शहर-राज्य

देवरिया लाल के मो. कैफ ने अलीगढ़ में लहराया परचम, मेडिसिन फैकल्टी चुनाव में दर्ज की शानदार जीत

संतकबीरनगर / अलीगढ़: संतकबीरनगर जिले के देवरिया लाल गाँव की मिट्टी ने एक बार फिर इतिहास रचा है। गाँव के होनहार युवा मोहम्मद कैफ ने अलीगढ़ की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में आयोजित मेडिसिन फैकल्टी के चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। कैफ की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे देवरिया लाल गाँव में खुशी की लहर दौड़ गई है और जश्न का माहौल है।छोटे भाई मो. कैफ की इस बड़ी कामयाबी पर प्रधान साजिद खान ने बेहद खुशी जाहिर करते हुए उन्हें भावुक और उत्साहवर्धक अंदाज़ में दिली मुबारकबाद दी। प्रधान साजिद खान ने बधाई देते हुए कहा कि “मिट्टी वही, जज़्बा वही, बस मुकाम बड़ा होता गया, देवरिया लाल का नाम आज अलीगढ़ तक रोशन होता गया।” उन्होंने कहा कि जिस मिट्टी ने हमेशा प्रतिभाओं को जन्म दिया है, आज उसी मिट्टी के लाल ने एक बार फिर से कामयाबी का परचम फहराया है। यह न सिर्फ कैफ की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि पूरे देवरिया लाल गाँव के लिए बेहद गर्व का पल है। उन्होंने मो. कैफ के उज्ज्वल भविष्य की ढेरों दुआएँ और शुभकामनाएँ देते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊँचाइयों को छुएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button