शहर-राज्य

दीपावली के पावन पर्व पर दीप सज्जा एवं कंडील बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में लायंस क्लब मोदीनगर राइजिंग स्टार द्वारा दी डैफोडिल्स स्कूल, गोविंदपुरी, मोदीनगर में विद्यार्थियों के लिए दीप सज्जा एवं कंडील बनाओ  प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक अभिरुचि एवं कल्पनाशीलता को प्रोत्साहित करना तथा भारतीय संस्कृति एवं दीपावली की पारंपरिक कलाओं से जोड़ना था।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।दीप सज्जा प्रतियोगिता (कक्षा 1 से 4) प्रथम स्थान – निकुंज एवं अर्नव शर्मा, द्वितीय स्थान – धैर्य एवं आयांश चौधरी, तृतीय स्थान – शानवी एवं प्रत्युषा शर्मा, सांत्वना पुरस्कार – कुंज एवं हर्ष, कंडील बनाओ प्रतियोगिता (कक्षा 5) प्रथम स्थान – भावेश  द्वितीय स्थान – अनव्या गुप्ता, तृतीय स्थान – गौरव,सांत्वना पुरस्कार – वेदांत विशेष आभार एवं धन्यवाद। लायंस क्लब मोदीनगर राइजिंग स्टार की ओर से विद्यालय की स्वामिनी बन्दना बंधवार मैम, निर्देशक उपमन्यु बंधवार, प्रधानाचार्या डॉ. पूजा गुप्ता मैम तथा अनुराधा मैम एवं ज्योति मैम,अदिति मैम,सोनिका मैम,शालिनी मैम, नेहा मैम, वंशिका मैम का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। जिनके सहयोग, मार्गदर्शन एवं आतिथ्य से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निर्णायक मंडल में रचना अग्रवाल, लायन डॉ. नीतू गुप्ता  एवं लायन मीना तायल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा बच्चों की कलाकृतियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी लायन सदस्यों कोषाध्यक्ष लायन कल्पना गुप्ता, लायन पूनम गर्ग एवं प्रतिभा गर्ग का भी विशेष योगदान रहा। अंत में क्लब अध्यक्ष लायन डा. वर्षा गुप्ता की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही यह संदेश दिया गया कि ऐसे रचनात्मक आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, कला एवं प्रतिभा को निखारने का सुंदर माध्यम हैं। लायंस क्लब मोदीनगर राइजिंग स्टार ने विद्यालय परिवार एवं सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button