शहर-राज्य
थाना बेलहरकला पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 10,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम
उ0नि0 राधेश्याम, हे0का0 विजय कुमार सिंह, का0 बृजेश सिंह, का0 रोहित कुमार ने मु0अ0सं0 45/2026 धारा 3(1)/2(b)(i) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर से सम्बन्धित वांछित 10,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त चन्दू उर्फ विकास कुमार पुत्र रामसागर निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर को आज दिनाँक 31.03.2026 को बेलडिहवा से विधिक नियमों का पालन करते हुये गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।



