शहर-राज्य
थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा अवैध नशेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गिरफ्तार आरोपी

410 ग्राम गांजा व 9 फर्जी सिम कार्ड के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
मथुरा/गोवर्धन। थाना पुलिस ने अवैध नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 410 ग्राम अवैध गांजा और 9 फर्जी सिम कार्ड के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को रात करीब 9 बजे नगला अकतिया मार्ग के पास चेकिंग के दौरान थाना खोह, जनपद डीग निवासी राहिल पुत्र अशरफ आरोपी को 410 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पास से 410 ग्राम अवैध गांजा और 9 फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर, उपनिरीक्षक चौधरी सतेंद्र सिंह, विकास भाटी, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।



