थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संतकबीरनगर।
जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 अजीत कुमार, का0 धर्मेन्द्र कुमार यादव ने मु0अ0सं0 416/2026 धारा 64(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस व ¾(2) पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त हरिचन्द्र पुत्र चन्द्रभान शर्मा निवासी उमरीकला थाना कोतवाली खलीलाबाद को रविवार को सरैया बाइपास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनाँक 21.05.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री का हाथ पकड़ने व गलत नीयत से खींचकर ले जाने तथा बार बार परेशान करने, मारपीट करने व गाली, धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर सुसंगत धाराओं की बढ़ोत्तरी की गयी।



