शहर-राज्य

त्योहारों पर अवैध शराब के खिलाफ आबकारी का शिकंजा, मलिहाबाद में 10 लीटर कच्ची शराब बरामद*

संवाददाता समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत अपर मुख्य सचिव आबकारी उत्तर प्रदेश शासन, आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं पुलिस कमिश्नर लखनऊ तरुण गाबा व जिलाधिकारी लखनऊ विशाख.जी के आदेश के क्रम में संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन सुभाष चंसीद्र सोनकर, उप आबकारी आयुक्त प्रभार प्रदीप दुबे के निर्देशन में तथा जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह सचान के पर्यवेक्षण में अवैध मदिरा के निर्माण बिक्री परिवहन की रोकथाम हेतु निम्नानुसार टीमों द्वारा कृत प्रवर्तन/दबिश कार्यवाही आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 मलिहाबाद अखिलेश चौधरी द्वारा मय स्टाफ तथा थाना रहीमाबाद पुलिस फोर्स के साथ थाना रहीमाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम औलियाखेड़ा व उसके आसपास संदिग्ध स्थलों एवं बागों में संयुक्त दबिश और छापेमारी की गयी। दबिश और छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी और लगभग 50 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की संसुगत धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत किया गया।

आबकारी निरीक्षक सेक्टर 10 लखनऊ नेहा कुमारी द्वारा देशी शराब दुकान किशोरगंज , देशी शराब दुकान न्यू पारा रोड,देशी शराब दुकान लक्ष्मनविहार पारा रोड ,कंपोजिट शॉप- पारा रोड का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

अरविन्द पाल बघेल आबकारी निरीक्षक सेक्टर 4 द्वारा बार अनुज्ञापनो का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
राहुल सिंह आबकारी निरीक्षक सेक्टर 11 व राम श्याम त्रिपाठी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 द्वारा स्टॉफ के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रात्रिकालीन रोड चेकिंग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button