शहर-राज्य
तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत,गांव मे छाया मातम

वेलकम इण्डिया/
असदुल्लाह सिद्दीकी
त्रिलोकपुर/सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोकम अमया गांव में एक दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 9 वर्षीय तहारत और 11 वर्षीय साहिल रज़ा के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, तहारत तालाब में नहा रहा था, तभी वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए साहिल रज़ा ने भी तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन अफसोस कि दोनों ही गहरे पानी की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब तक उन्हें बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
इस घटना से गांव में मातम छा गया है। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और प्रशासन से हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।



