शहर-राज्य

ड्यूटी से घर लौट रहे कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

– नंदगांव-गिड़ोह मार्ग पर कार रोककर मारपीट, तीन दिन पहले घर पर हमला करने की भी कही बात

मथुरा/कोसीकलां।दिल्ली से ड्यूटी कर कार से घर लौट रहे गिड़ोह निवासी युवक पर नंदगांव मार्ग पर कुछ नामजद लोगों ने कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक की कार के सामने अपना वाहन लगाकर उसे रोक लिया और लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से मारपीट की। हमले में रामकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

परिजनों के अनुसार, मंगलवार देर शाम रामकृष्ण दिल्ली से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे थे। नंदगांव रोड पर कुछ लोगों ने उनकी कार को घेर लिया। इसके बाद आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावर रामकृष्ण को मरा समझकर मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले गए। परिजनों का आरोप है कि घटना से करीब तीन दिन पहले भी नामजद लोगों ने उनके घर पहुंचकर हमला किया था। इस दौरान हथियारों का प्रयोग किए जाने की बात कही गई है। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए तहरीर भी दी थी, लेकिन आरोप है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार की घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button