शहर-राज्य

डीएम ने कांशीराम आवास का किया निरीक्षण, जलभराव की समस्या दूर करने के दिए निर्देश

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने गुरुवार को नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अंतर्गत कांशीराम आवास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवासों के साथ नाली और सड़क की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर को नालियों की नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आवास परिसर में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पंप सेट लगवाकर पानी की निकासी कराने को कहा।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर रखने के निर्देश दिए, ताकि आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button