जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

संतकबीरनगर।
सोमवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर संयुक्त रुप से तहसील खलीलाबाद पर पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जहां पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए । राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । तत्पश्चात वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया । इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार सहित राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे।



