शहर-राज्य

जागरूक भारत के बैनर तले बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए जल सेवा अभियान, आमजन से छतों पर पानी रखने की अपील।

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार

मेरठ। भीषण गर्मी को देखते हुए जागरूक भारत के बैनर तले सुनील मनोठिया के नेतृत्व में इंदिरा चौक पार्क से एक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई। साथ ही आमजन को मिट्टी के कुंडे वितरित कर अपनी छतों और आसपास पक्षियों के लिए जल रखने का निवेदन किया गया।

इस दौरान पार्षद वार्ड 29 पवन चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनुराग बिश्नोई, संगठन अध्यक्ष नितिन कुमार शेर, राधेश्याम लोहारे, पवन मनोटिया, बाबू भाई, आशीष बेनीवाल, अंशु शेर, रवि, शिवम, राजन, प्रमोद, प्रमोद कुमार पर्चा, विजय बेनीवाल, अजय गहरा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

अभियान का उद्देश्य गर्मी में पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने के साथ लोगों को पर्यावरण और जीव संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button