ग़ाज़ियाबाद

जनसुनवाई में पीडि़ता की शिकायत पर 5 घंटे में मिला इंसाफ

गाजियाबाद। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादंड़ की पहल पर एक पीडि़ता को महज चार से पांच घंटे में उसके मकान पर कब्जा दिलाया गया। शुक्रवार को जनसुनवाई में शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने तत्काल अधिकारियों की टीम गठित कर मामले में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। बहरामपुर निवासी श्रीमती सोनिका पत्नी पवन ने जनसुनवाई में शिकायत की कि उन्होंने सजवान नगर कॉलोनी में 50 वर्ग गज का मकान खरीदा था। 20 मई 2026 को मकान का बैनामा होने के बाद भी एजेंट द्वारा कथित रूप से मकान पर जबरन ताला लगा दिया गया और उनके किरायेदार को बाहर निकाल दिया गया। पीडि़ता ने विरोध करने पर अभद्र व्यवहार और धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए मकान का कब्जा दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी सदर अजीतपाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। संबंधित दस्तावेजों की जांच और मौके का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस विभाग के अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच एवं कार्रवाई की और चार से पांच घंटे के भीतर पीडि़ता को मकान पर कब्जा दिलाया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से राहत मिलने पर सोनिका ने जिलाधिकारी, जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है, ताकि पीडि़तों को समयबद्ध राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button