शहर-राज्य

शकुंतला महाविद्यालय में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत ‘विकसित भारत’ थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

वेलकम इंडिया नितिन शर्मा

चांदपुर। शकुंतला महाविद्यालय, नूरपुर रोड, चांदपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘विकसित भारत – 2047’ थीम पर अंतर-विभागीय रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. जी. पाठक ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस मौके पर अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. एच. जी. पाठक ने कहा कि प्यारे बच्चों, विकसित भारत का सपना कोई सरकारी नारा नहीं है, यह हम सभी के संकल्प का नाम है। जब आप रंगोली में तिरंगा बनाते हैं, चंद्रयान बनाते हैं, डिजिटल इंडिया को दर्शाते हैं, तो आप सिर्फ रंग नहीं भर रहे होते, बल्कि आप 2047 के भारत की नींव रख रहे होते हैं। सेवा ही संकल्प है और संकल्प ही विकसित भारत को बनाएगा। मुझे गर्व है कि हमारे छात्र इतने रचनात्मक और देश के प्रति इतने जागरूक हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की उप-प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर हर्षी अग्रवाल, पारुल राव, नैंसी त्यागी, गुंजन शर्मा , अमित कुमार, अभिषेक कुमार, मितुल कुमार, अमित चौहान सहित समस्त प्रवक्तागण का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा ।

रंगोली प्रतियोगिता में इन छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया –
निशा, समीक्षा रानी, दीपांशी, सानिया मलिक, मोहसिन, अमन, सलोनी, अलीशा, शौर्य, सामिया, कशिश, रुकैया परवीन, अनु सैनी, शौर्य भटनागर सहित अन्य छात्र-छात्राएं। सभी प्रतिभागियों ने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत, नारी शक्ति और चंद्रयान मिशन जैसे विषयों पर एक से बढ़कर एक रंगोलियां बनाईं।

प्रतियोगिता का परिणाम निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार –

प्रथम स्थान – बी.एड. विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्राप्त किया
द्वितीय स्थान – बी.कॉम. विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्राप्त किया
तृतीय स्थान – बी.ए. विभाग तथा बी.एस.सी . विभाग के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एच.जी.पाठक ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी और प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button