शहर-राज्य
ग्रीनवुड सिटी में मातृशक्ति को किया सम्मानित

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार
मेरठ में रविवार को ग्रीनवुड सिटी बागपत बायपास स्थित गौरी शंकर मंदिर के प्रांगण में महिला समिति द्वारा बांके बिहारी जी को नौका विहार व मलियागिरी चंदन लेपण का कार्यक्रम बड़े ही भक्ति भाव से भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। साथ ही हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम संयोजक एन.के.अग्रवाल, दिनेश गोयल,संजीव जैन द्वारा जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन मातृशक्ति का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ था उनका स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ललिता गोयल,ममता गोयल,प्रियंका वर्मा,वर्षा आनंद,सपना साहनी,सरोज,रुबी सहगल,संतोष,शैली,राजकुमारी, बबीता आदि मातृशक्ति की उपस्थिति रही।



