शहर-राज्य

24 कीटनाशी विक्रय केंद्रों की जांच,एक को नोटिस

लिए गये 6 कीटनाशी नमूनों की  प्रयोगशाला में होगी जांच

संदीप तिवारी 

वाराणसी मिर्जामुराद।* प्रमुख सचिव (कृषि) उ.प्र.शासन लखनऊ के निर्देश के क्रम में जनपद के किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशी दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्रों की जांच के लिए कीटनाशी निरीक्षकों की तीन टीमे गठित की। सीडीओ ने तीनों टीमों को जनपद के कीटनाशी विक्रेताओं,बफर स्टाकिस्ट,विनिर्माताओं के परिसरों में छापे की कार्यवाही करने के  आदेशित दिये। 

बीते शनिवार को तीनों टीमों के जांच के दौरान कीटनाशी निरीक्षकों द्वारा कुल 24 कीटनाशक बिक्री केन्द्रों की जॉच करते हुए गुणवत्ता परीक्षण हेतु कुल 06 संदिग्ध नमूने लिये गये। निरीक्षण के दौरान एक कीटनाशी विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

जनपद के जिला कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जांच के दौरान परीक्षण हेतु लिये गये सभी 6 नमूनो को परीक्षण हेतु राजकीय कीटनाशी प्रयोगशाला में भेजा जायेगा, परिणाम प्राप्त होने के उपरान्त अधोमानक पाये जाने पर कीटनाशी विक्रेताओं व निर्माताओं के विरूद्ध न्यायालय में अभियोजन दायर किया जायेगा आरोप सिद्ध होने पर अर्थदंड या सजा अथवा दोनो हो सकता है।

*टीम में शामिल रहे ये अधिकारी-*

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गठित टीम-1 में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए(कृषि),

रोहित कुमार सिंह,  टीम-2  में उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी निरूपमा सिह, टीम-3 में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए(कृषि रक्षा) अशोक कुमार श्रीवास्त शामिल रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button