क्षेत्र पंचायत की बैठक में 30 करोड़ 86 लाख छः हज़ार का बजट हुआ पास

सेमरियावां ब्लाक प्रमुख मजहरून्निसां की अध्यक्षता में हुई बैठक
संतकबीरनगर। बुधवार को सेमरियावां ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख मजहरून्निसां की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई।
सेमरियावां ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख मजहरून्निसां की अध्यक्षता में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए मनरेगा में 30 करोड़ 86 लाख छः हज़ार का बजट पास किया गया। बैठक में क्षेत्र के विकास को तेज करने का भी संकल्प लिया गया।
सांसद प्रतिनिधि वसीम अहमद ने कहा कि हम सबको मिलकर क्षेत्र के विकास को गति देने की आवश्यकता है।
विधायक प्रतिनिधि उमेश तिवारी ने कहा कि क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
खण्ड विकास अधिकारी धर्मेश पाण्डेय ने बैठक में बजट प्रस्ताव पेश किया जिसे पारित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष का जो धन बचा हुआ है उसकी कार्ययोजना मांगी गई है।
इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी धर्मेश पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य कायनात फातिमा, गौहर अली खान, पूर्व प्रमुख मुमताज़ अहमद, महमूद आलम चौधरी, मो. इनामुल्लाह कुरैशी, विकास चौधरी, फैयाज़ अहमद, अब्दुल हकीम, बदरूद्दोजा, राम वृक्ष यादव, सतीश चौधरी, राम सागर चौधरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।



