शहर-राज्य

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू सुनील का तहसील पर धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मथुरा/गोवर्धन। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ताओं ने तहसील गोवर्धन पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम गोवर्धन को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। 

ज्ञापन में प्रमुख मांगों में हाल ही में आगजनी की घटनाओं से हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा दिलाने, चकरोडों पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने तथा पशुओं के लिए तालाब और पोखरों में पानी भरवाने की मांग शामिल रही।

धरने का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण चौधरी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि अत्यधिक तापमान के कारण बिजली के तारों से खेतों में आगजनी से किसानों का भारी नुकसान हुआ है। अवैध पशु खेतों में घुसकर फसल को नष्ट कर जाते हैं। शासन-प्रशासन से किसानों के हित में फैसला लेकर मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान जिला महासचिव जितेंद्र चौधरी, सहदेव सिंह, उमेश चौधरी, राजू चौधरी, मेंबर सिंह, राजेश सिंह, गिरिराज सिंह, विक्रम सिंह, डॉ. राजवीर सिंह, भरत सिंह, तारा सिंह, कलुआ, हरिओम चौधरी सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button