ग़ाज़ियाबाद

करोड़ों की गाड़ियां खड़ीं, शहर धूल और प्रदूषण में बेहाल!

ग़ाज़ियाबाद
नगर निगम के जलकल विभाग ने धूल और प्रदूषण पर काबू पाने के लिए करीब तीन महीने पहले पानी छिड़कने वाली गाड़ियां खरीदीं। लेकिन आरोप है कि ये गाड़ियां आज तक रजिस्ट्रेशन न होने के कारण सड़कों पर नहीं उतर पाईं।
जनता के करोड़ों रुपये खर्च कर खरीदी गईं नई गाड़ियां खड़ी हैं, जबकि शहर धूल और प्रदूषण की मार झेल रहा है। सूत्रों का दावा है कि अधिकारियों के बीच कथित कमीशनखोरी के चलते प्रक्रिया अटकी हुई है।
सवाल यह है—जब गाड़ियां खरीदी जा चुकी हैं, तो उनका रजिस्ट्रेशन और संचालन अब तक क्यों नहीं हुआ? नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी जवाब देंगे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button