शहर-राज्य

कम्युनिटी पुलिसिंग गोष्ठी में बुजुर्गों की सुनी समस्याएं, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। थाना मोहाना की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) ने सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम मधुबनी टोला अवधापुर में वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनीं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस टीम ने करीब 70 वर्षीय बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और अन्य ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है तथा गांव में आपसी सौहार्द का माहौल है। पुलिस ने ग्रामीणों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया। साथ ही बताया कि कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट बुजुर्गों से नियमित संवाद, दिव्यांगजनों की सहायता, लावारिस बच्चों एवं बेसहारा लोगों की मदद, मेलों में खोया-पाया केंद्र का संचालन तथा नशा और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता जैसे कार्य करेगी। गोष्ठी में उपनिरीक्षक विजय प्रताप यादव, हेड कांस्टेबल आत्मानंद नायक, कांस्टेबल विजय, महिला कांस्टेबल अंजू वर्मा एवं महिला कांस्टेबल काजल अग्रहरि मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button