शहर-राज्य

ओवरस्पीड वाहनों पर अब कड़ी नजर, सिद्धार्थनगर पुलिस को मिले दो नए इंटरसेप्टर वाहन

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस कार्यालय परिसर से दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिले के विभिन्न मार्गों पर ओवरस्पीड वाहनों की निगरानी करेंगे। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। यातायात पुलिस ने लोगों से गति सीमा का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button