एसपी के निर्देश पर वारंटियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 44 गिरफ्तार

वेलकम इंडिया पीलीभीत
पीलीभीत।अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा विभिन्न मामलों में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पीलीभीत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दबिश देकर कुल 44 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, थाना कोतवाली पुलिस ने 14 वारंटियों, थाना माधोटांडा पुलिस ने 11, थाना गजरौला पुलिस ने 9 तथा थाना न्यूरिया पुलिस ने 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से न्यायालय में लंबित मामलों में वांछित आरोपियों के बीच खलबली मची रही।कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटियों में पराग अग्रवाल, शशि प्रसाद, मेघनाथ, महेश उर्फ गगनलाल, तोताराम, हरिकिशोर, तेजबहादुर, मंशाराम, पुष्पपाल, मिठ्ठूलाल राना, विजय, सरोज उर्फ शाहखुर्श उर्फ भैंगड़, असलम और आसिफ शामिल हैं।इसी क्रम में माधोटांडा पुलिस ने रमेश मंडल, गौर राय, खोखन मंडल, प्रदीप उर्फ पोक्कू, भोला भारती, शिवकुमार मंडल, संजय बाला, मोन उर्फ मनवीर, धर्मेंद्र कुमार, सत्यपाल और रविन्द्र उर्फ पिन्टू को गिरफ्तार किया। वहीं गजरौला पुलिस की कार्रवाई में रमेश, दीपचन्द्र, महेन्द्र, विद्याप्रकाश, रामदुलारे, सोमपाल, मेवाराम, रामऔतार और दामोदर स्वरूप को पकड़ा गया।
न्यूरिया पुलिस ने हरीश कुमार, घनश्याम, विजय, भजनलाल, होरीलाल, डालचन्द्र, मोहम्मद हारून, धर्मपाल, विजय और राजेन्द्र प्रसाद को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारंटियों की गिरफ्तारी का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



