शहर-राज्य

एसएसपी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, 147 दरोगा किए इधर से उधर 

मथुरा। पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने 147 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर पुलिस महकमे में यह बड़ा बदलाव किया गया है।

पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत कई वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात दरोगाओं को हटाकर दूसरे स्थानों पर नई तैनाती दी गई है।

पुलिस महानिरीक्षक स्थापना, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में किए गए इन तबादलों के बाद पुलिस विभाग में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। एसएसपी के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button