गढ़ गंगा कार्तिक मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एडीजी, मंडलायुक्त और डीआईजी ने किया निरीक्षण

वेलकम इंडिया | राजेंद्र सिंह वरिष्ठ पत्रकार
हापुड़। गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2026 को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से 13 नवंबर को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मंडलायुक्त मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र ने जिलाधिकारी कविता मीणा, पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह और जिला पंचायत चैयरमैन रेखा नागर के साथ थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में मेला स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए बनाए गए विभिन्न घाटों का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि मेला सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।



